छात्र-छात्राओं को किया जागरूक: पाटी पुलिस ने साइबर अपराध, नशे व महिला सुरक्षा पर चलाया अभियान |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसर थाना पाटी पुलिस द्वारा राजकीय महाविद्यालय पाटी में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस सहायता नंबर 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल इन नंबरों पर सूचना दें । इसके अतिरिक्त बाल एवं महिला अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर सहायता प्रदान की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *