मां पूर्णागिरी मेले के दृष्टिगत एसपी का मेला क्षेत्र निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी व्यवस्था, बूम बैरियर, ठुलीगाड़ क्षेत्र एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था एवं आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सोल्डर लाइट, टॉर्च, फ्लैशलाइट एवं रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके । पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में दर्शन का लाभ मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *