चम्पावत | सांय को अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में जनपद चम्पावत के सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें |
▶ पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।
▶उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि,पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित को निर्देषित किया गया।
▶विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र व नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
▶;पुलिस मुख्यालय व रेन्ज स्तर पर चलाये जा रहें अभियानों में शतप्रतिशत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया
▶ जनपद पुलिस द्वारा पुलिस लाईन मे कराये जा रहे पुलिस आरक्षी दक्षता भर्ती परीक्षा के प्रशिक्षण का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर अभ्यर्थियों को जोड़े जाने हेतू निर्देशित किया गया।
▶ आपदा एवं दुर्घटनाओं में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए जाने हेतु सभी थानो में QRT(quick Responce Team) का गठन किए जाने तथा सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपलब्ध सही तथा खराब आपदा उपकरणों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश दिए गए।
▶सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारीयों को यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने, शीतकाल के दौरान *कोहरे से वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने, सड़क मार्ग पर साइन बोर्ड लगाए जाने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की सुरागरसी-पतारसी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने, नशे तथा साइबर अपराध से लोगों को बचाये जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किए जाने, बाहरी व्यक्तियो/ किरायेदार सत्यापन अधिक से अधिक किए जाने, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत समय से तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, किये जाने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऑनलाईन जी0डी0/ सभी पोर्टलों को शतप्रतिशत भरे जाने, लम्बित मालों / अभियोंगो/ विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये । उक्त अपराध गोष्ठी में वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी चम्पावत, तनुजा वर्मा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी चम्पावत, महेश चंद्रा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक, यातायात, उ0नि0 मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी, उ0नि0 दीवान सिंह जलाल, वाचक, उ0नि0 दिनेश चंद्र, प्रभारी एलआईयू, म0उ0नि0 सुमन पंत, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, म0उ0नि0 मीनाक्षी नौटियाल, प्रभारी साइबर सैल, दीपा बिष्ट, प्रधान लिपिक, खिलेश राम, आंकिक सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, यातायात पुलिस के पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की सूची –
01-उ०नि० कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठासाहिब
02-अ०उ०नि० बुद्धिबल्लभ थाना टनकपुर
03-हे०कानि० 87 ना०पु० रमेश नाथ गोस्वामी थाना पाटी (Best Employee of the month माह नवम्बर 2024)
04-हे०कानि० 82 ना०पु० हरीश नाथ थाना रीठासाहिब
05-कानि0 307 ना०पु० बीर सिह थाना रीठासाहिब
06- कानि0 295 ना०पु० मनोज कुमार थाना रीठासाहिब
07- कानि० 146 ना०पु० नवल किशोर एसओजी
08- कानि0 355 नापु कविराज सिंह कोतवाली चम्पावत
09- कानि० 331 ना०पु० चन्द्र सिंह पुलिस लाईन
10- ओ०पी० हेमाभट्ट पुलिस कार्यालय
















Leave a Reply