अ0उ0नि0 मनोज वर्मा को अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएँ |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चम्पावत भगत सिंह राणा की अध्यक्षता में अधिवर्षता सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अ0उ0नि0 मनोज वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन पुलिस लाइन चम्पावत के सभागार में किया गया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त अ0उ0नि0 मनोज वर्मा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं । कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सरल, मृदुभाषी एवं शालीन स्वभाव को याद किया तथा उनके उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की। यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी स्वयं को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते हुए अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग देते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *