सुरक्षा में कोई समझौता नहीं: चंपावत पुलिस का सघन सत्यापन अभियान |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार चौकी चलथी, कोतवाली चंपावत पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान E बीट Book के माध्यम से सूखी डांग क्षेत्र में मजदूरों व किरायेदारों का सत्यापन एवं सूचना संकलन की कार्यवाही की गई। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। साथ ही स्थानीय नागरिकों को किरायेदार सत्यापन हेतु जागरूक किया गया । जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ।

➡️ चंपावत पुलिस की अपील:
अपने किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *