छोटी चोरी भी बड़ा अपराध—SP चम्पावत का स्पष्ट संदेश, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई टनकपुर पुलिस टीम द्वारा दुकान में चोरी की घटना का सफल अनावरण कर किया अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | वादी मनोज अरोरा पुत्र दिनेश अरोरा निवासी वार्ड नं0 3, राजाराम चौक के पास, टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर में आकर तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी परचून की दुकान की मोमटी की दीवार तोड़कर दुकान में घुसकर 50 पैकेट सिगरेट (वैव मिंट मार्का) व ₹2100 नगद चोरी कर लिया गया था। उक्त तहरीर के आधार पर थाना टनकपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया | पुलिस अधीक्षक चम्पावत महोदया द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर को शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी/पतारसी करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त राहुल कश्यप उर्फ भूरा पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कश्यप निवासी मछली गली वार्ड नं0 04 टनकपुर, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी की गई सामग्री—50 पैकेट सिगरेट (वैव मिंट) व ₹2100 नगद बरामद की गई। अभियुक्त को मय बरामदा माल के माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *