रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड आयोजित, एसपी ने लिया जायजा |

चम्पावत | शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड का शुभारम्भ शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ करने हेतु हल्की दौड़ के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए । इस दौरान वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों हेतु विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाया गया। उन्होंने सभी को पूरे मनोयोग एवं रुचि के साथ प्रशिक्षण ग्रहण करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, अतः बुनियादी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता एवं समर्पण के साथ लें । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने, शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *