चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना लोहाघाट में CLG मेम्बर्स, पुलिस पेंशनर्स, व्यापारी संघ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक जनसंवाद गोष्ठी आयोजित की गई | गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था, किरायेदार/नौकर सत्यापन, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी को जागरूक किया । आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा साइबर ठगी होने पर तुरन्तर 1930 पर कॉल करें। साथ ही, समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया ।
एसपी द्वारा जनसंवाद गोष्ठी कर सुनी समस्याएं जागरूकता पर दिया जोर |
















Leave a Reply