चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर टीम द्वारा 26 राजपूत रेजीमेंट बनबसा में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं रिक्रूट्स को आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । टीम द्वारा आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम व सतर्कता से कार्य करने, सुरक्षित निकासी के उपाय अपनाने तथा आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर तुरंत सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण हेतु डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे सभी को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई ।
फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा जवानों को अग्नि सुरक्षा व मॉक ड्रिल के माध्यम से किया जागरूक |
















Leave a Reply