चम्पावत | शारदा घाट नदी में स्नान कर रहे 03 व्यक्ति अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान चलाया गया । जल पुलिस कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ के चलते नदी में फंसे तीनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई। सभी व्यक्तियों को सुरक्षित कर आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान की गई । चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नदी/घाटों पर स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा गहरे पानी में जाने से बचें ।
शारदा घाट नदी में डूब रहे 03 लोगों को जल पुलिस टीम ने सकुशल बचाया |














Leave a Reply