ईद पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा |

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद पर्व के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया | निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अशांति, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी |

*जनपदवासियों से अपील* की जाती है कि सभी लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

चंपावत पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *