थाना पाटी पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर किया गया जागरूक |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार थाना पाटी क्षेत्रांतर्गत ग्राम प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई | बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध, नवीन कानूनों एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । इसके साथ ही ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, मादक पदार्थ तस्करी, भांग की अवैध खेती आदि के संबंध में समय पर पुलिस को सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया जिससे अपराधों की रोकथाम में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके । पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपील की गई कि वे समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *