थाना तामली पुलिस द्वारा चलाया जागरूकता अभियान |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार थाना तामली पुलिस द्वारा सीमिया व कारी क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई।
साइबर अपराधों से बचाव एवं ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *