आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस व बीडीएस टीम की संयुक्त चेकिंग अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार थाना ठुलीगाड़ क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजार क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बैग, वाहनों व अन्य वस्तुओं की गहनता से जांच की गई तथा आसपास के लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण किया गया । अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु अथवा संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *