चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट एवं उनकी टीम द्वारा डिग्री कॉलेज बनबसा में पहुँचकर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशा मुक्ति एवं उसकी रोकथाम, महिला संबंधी अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताते हुए प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज बनबसा के प्राचार्य आनंद प्रकाश सिंह, प्रोफेसर सुधीर मलिक, सहायक प्रोफेसर हेम कुमार गहतोडी, डॉ. सुशीला आर्य, सहायक प्रोफेसर बी.सी. कार्की सहित एनएसएस के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
चम्पावत पुलिस द्वारा युवाओं को किया साइबर अपराध व नशे के प्रति जागरूक |
















Leave a Reply