चम्पावत | फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि बस्तिया, टनकपुर क्षेत्र में सड़क पर एक विशाल आम का पेड़ गिर गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था । सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का निरीक्षण किया। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क के किनारे किया गया, जिसके बाद मार्ग को पुनः आवागमन हेतु सुचारु रूप से खोल दिया गया ।
फायर सर्विस टनकपुर की त्वरित कार्रवाई गिरा विशाल पेड़ हटाकर यातायात किया सुचारु |















Leave a Reply