मां पूर्णागिरि मेले में चम्पावत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

📌 सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी रूप से नजर रखी जा सके।
📌 इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना व चौकियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

🚨 चम्पावत पुलिस की अपील
मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि पुलिस द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार का हुड़दंग न करें। मां पूर्णागिरि के दर्शन शांति एवं व्यवस्था के साथ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *