शारदा घाट पर डूबते किशोर को जल पुलिस ने सकुशल बचाया |

चम्पावत | शारदा घाट पर स्नान करते समय अमित पुत्र कल्लू, उम्र 17 वर्ष, निवासी राजपुरा, जनपद सम्भल (उत्तर प्रदेश) अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। मौके पर तैनात जल पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया और किशोर को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया । रेस्क्यू के बाद किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया । चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि नदी/घाटों पर स्नान करते समय सावधानी बरतें तथा निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें ।

बचाव टीम:
जल पुलिस – राकेश गिरी
पीआरडी – सूरज शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *