चम्पावत | रात्रि को ग्राम सभा माझेडा थाना लोहाघाट के जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलने पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की गई। फायर सर्विस टीम ने लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में फैली जंगल की आग को कड़ी मशक्कत कर बुझाया । फायर सर्विस कर्मियों ने पैदल जंगल में पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से घरों के नजदीक तक पहुंची आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया। टीम की त्वरित कार्रवाई से न केवल जंगल को अधिक नुकसान होने से बचाया गया, बल्कि ग्रामीणों के घास के लूटों (घास के ढेर) को भी जलने से सुरक्षित बचाया गया । फायर सर्विस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई से ग्रामीणों द्वारा टीम का आभार व्यक्त किया गया ।
फायर सर्विस लोहाघाट की त्वरित कार्रवाई से जंगल की आग पर पाया गया काबू, ग्रामीणों की संपत्ति सुरक्षित |














Leave a Reply