कोतवाली चम्पावत परिसर में विद्यार्थियों को नए कानूनों, यातायात एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक |

चम्पावत | कोतवाली चम्पावत परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नए कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया तथा पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/मैसेज आदि से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे, जिनका प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा सरल एवं विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति समझ विकसित करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *