फायर स्टेशन लोहाघाट द्वारा मल्लिकार्जुन स्कूल में अग्निसुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत से प्राप्त आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधिक्षक चंपावत के निर्देशों के क्रम मे फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट में अग्निसुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आग लगने की घटनाओं से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई ।

प्रशिक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया—

किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

घरेलू गैस सिलेंडर से लगने वाली आग से बचाव के उपाय बताए गए।
शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निसुरक्षा उपकरणों के सुरक्षित संचालन एवं उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों व शिक्षकों को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने तथा सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *