चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा साइबर अपराध व् नशा मुक्ति के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा ग्राम बेडाओढ़ बाराकोट क्षेत्र में आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर , “नशा मुक्ति/साइबर अपराध / डिजिटल अरेस्ट/उक्त संदर्भ में नवीन कानूनी प्रावधान व् पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व” संदर्भ में जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया । इसके अतिरिक्त उक्त संदर्भ में पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु टोल फ्री नम्बर-1930/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध व् नशा मुक्ति के संदर्भ में चलाया गया जनजागरुकता अभियान |















Leave a Reply