चंपावत | वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा जिला विशेष जांच प्रकोष्ठ कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया | नरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगो की वर्तमान स्थिति, एससी/ एसटी एक्ट के अंतर्गत पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाये जाने संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण, संबंधित विभागों से पत्राचार आदि का निरीक्षण किया गया । प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ को एससी /एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकाश में आने वाले अभियोग में त्वरित कार्यवाही किए जाने तथा उक्त अभियोगों में पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता दिलाये जाने हेतु संबंधित को समय से पत्राचार किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए |
पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया जिला विशेष जांच प्रकोष्ठ का त्रैमासिक निरीक्षण |
















Leave a Reply