अग्निशमन केन्द्र टनकपुर द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जनजागरूकता अभियान |

चम्पावत | उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों के क्रम में अग्निशमन केंद्र टनकपुर द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस छात्रावास टनकपुर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई । साथ ही वर्तमान में संचालित मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र अंतर्गत होटल एवं धर्मशालाओं में जाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरण फायर एक्सटिंग्विशर के सही संचालन की विधि का प्रदर्शन कर जानकारी दी गई । अग्निशमन टीम द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें तथा आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचना दें ।

इस अभियान का उद्देश्य आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *