थाना तामली पुलिस का सायंकालीन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार थाना तामली पुलिस द्वारा लेटी एवं मंच क्षेत्र में आमजन, विशेषकर महिलाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ डाउनलोड करने की जानकारी दी गई तथा महिला अपराध, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सायंकालीन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त ग्राम कंडोला निवासी एकल महिला के घर जाकर मुलाकात की गई एवं उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया ।

✅ सुरक्षित समाज के लिए पुलिस आपके साथ
📞 किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *