लंबित एनडीपीएस मामलों की सख्त समीक्षा, त्वरित निस्तारण के निर्देश |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश अनुसार वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत एनडीपीएस एक्ट के वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित लंबित अभियोगों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान सभी विवेचकों से प्रकरणवार प्रगति की जानकारी ली गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदया द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी | साथ ही अभियुक्तों एवं उनके परिजनों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का चिन्हीकरण कर, विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्ती/कुर्की की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु भी आदेशित किया गया, जिससे अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ा जा सके ।

🔹 लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण
🔹 गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर विशेष जोर
🔹 अवैध संपत्तियों की पहचान व जब्ती की कार्यवाही
🔹 मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *