फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश अनुसार लीडिंग फ़ायरमैन वीरेंद्र कुमार द्वारा बनबसा के भजनपुर क्षेत्र में उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को —
✅ अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय
✅ प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर आदि) की जानकारी
✅ उपकरणों के सही संचालन एवं उपयोग की विधि
✅ एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित कार्रवाई के बारे में विस्तार से समझाया गया।

सतर्कता और सही जानकारी ही अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *