गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता त्वरित कार्रवाई से परिवार में लौटी खुशियां |

चम्पावत | कोतवाली चंपावत पर गुमशुदगी दर्ज की गई, जिसमें महिला के दिनांक 27/01/2026 को बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी गई थी । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंपावत के नेतृत्व में SOG/सर्विलांस टीम के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खोजबीन की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 18/02/2026 को गुमशुदा महिला को ग्राम कफलढूंगा, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर से सकुशल बरामद कर महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । महिला सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा चम्पावत पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पित कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *