रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के कुशल नेतृत्व में चम्पावत पुलिस वन जीव तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही चल्थी क्षेत्र सें एक गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर गिरफ्तार |

चम्पावत । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा वन्य जीव जन्तु की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए चम्पावत चल्थी पुलिस व वनविभाग की टीम के साथ चल्थी क्षेत्र में सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान अभियुक्त ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लछराम उम 43 वर्ष नि० तल्ली खटोली चौकी चल्थी थाना/जिला चम्पावत को एक गुलदार( तेंदुए) की खाल लंबाई करीब 162 CM के साथ गिरफ्तार किया । रेंज कार्यालय सुखीढांग में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया !

अभियुक्त का नाम व पता
ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लखराम उम 43 वर्ष नि० तल्ली खटोली चौकी चल्थी थाना/जिला चम्पावत

पुछताछ का विवरण
ईश्वर राम उर्फ दीपक उपरोक्त द्वारा बताया गया कि इस गुलदार की खाल को मैंने और मेरे ताऊ के लड़के चन्दन राम पुत्र खुशराम नि० उपरोक्त ने लगभग एक डेढ साल पहले जंगली जानवरों को पकडने के लिए लगाये गये फंदे में गलती से उक्त गुलदार के फँस जाने के कारण मर जाने से निकाला था

बरामदगी का विवरण
1- एक गुलदार( तेंदुए) की खाल 162 CM उम्र करीब 02 वर्ष
2- एक मोबाइल फोन oppo
3- 540 रूपये नगद

अपील
उत्तराखंड के प्राकृतिक सौन्दर्य व वन्य जीव जन्तु के संरक्षण के लिए चम्पावत पुलिस हमेशा सक्रिय है कोई भी संदिग्ध गतिविधियों के मिलने पर जनपद के कन्ट्रोल रूम को 112 पर सूचना दें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *