चम्पावत पुलिस का सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान जारी |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से चंपावत पुलिस द्वारा सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

🔹 किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों व मजदूरों का व्यापक सत्यापन
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं निगरानी
🔹 आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम
🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सत्यापन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आमजन से भी सहयोग प्राप्त किया जाए । सभी नागरिकों से अपील है कि किरायेदार/मजदूर रखने से पूर्व अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *