थाना तामली पुलिस द्वारा ग्राम कारी में जनजागरूकता अभियान चलाया गया |

चम्पावत | उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में थाना तामली पुलिस टीम द्वारा वर्तमान में संचालित “पुलिस आपके द्वार” एवं सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कारी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी कानूनों एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने हेतु जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरुक किया गया । इसके अतिरिक्त शादी-विवाह अथवा अन्य आयोजनों के दौरान चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने की स्थिति में पुलिस को सूचित करने, ओवरलोड वाहन में यात्रा न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया । पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों, गुड सेमेरिटन योजना, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर फ्रॉड होने पर 24 घंटे के भीतर 1930 अथवा नजदीकी थाने में सूचना देने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने जागरूकता संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना, प्रश्न पूछे तथा पुलिस द्वारा उनके समाधान किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *