चम्पावत पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की चेहरे की मुस्कान “ऑपरेशन स्माइल” के तहत 7 वर्ष से गुमशुदा युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया |

चंपावत | जनपद चंपावत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल” के अंतर्गत एक और सराहनीय सफलता प्राप्त करते हुए 7 वर्ष से गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । निर्मल सिंह सामंत (उम्र लगभग 21 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नाथ सिंह सामंत, निवासी ग्राम नर्सों, पोस्ट विविल, थाना पंचेश्वर, हाल निवासी सैरीगैर थाना लोहाघाट, लगभग 7 वर्ष पूर्व अपने निवास स्थान से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी समय से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी । पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार सिंह एवं AHTU चंपावत प्रभारी निरीक्षक  इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए गुजरात राज्य में संपर्क स्थापित किया गया। अथक प्रयासों के फलस्वरूप युवक को सकुशल बरामद कर लोहाघाट लाया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजन अत्यंत भावुक हो गए तथा चंपावत पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पित कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *