थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत टैक्सी चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियम पालन की दिलाई शपथ |

चम्पावत | निदेशक यातायात एवं परिवहन आयुक्त उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में संचालित 36 वे सड़क सुरक्षा माह के तहत अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में निरीक्षक यातायात ज्योति प्रकाश द्वारा टैक्सी स्टैंड टनकपुर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों, सड़क चिन्हों एवं ट्रैफिक सिग्नलों की विस्तृत जानकारी देते हुए ओवरस्पीड से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, सीट बेल्ट/हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने, सही लेन में वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग न करने, सड़क संकेतों का पालन करने तथा दुर्घटना में घायलों की सहायता करने (गुड सेमेरिटन/नेक व्यक्ति प्रावधान) के संबंध में जागरूक किया गया । इस अवसर पर चालकों को यातायात जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *