चम्पावत| अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार यातायात पुलिस टीम द्वारा 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज चम्पावत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क संकेतों तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक आई ऐप एवं गुड सेमेरिटियन (राहबीर) पुरस्कार योजना के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आमजन को प्रेरित किया जा सके ।
“सुरक्षित यातायात — सुरक्षित जीवन”
















Leave a Reply