चम्पावत | कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खर्क बगड़, ग्राम पंचायत खलकडिया में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल घटना स्थल हेतु रवाना हुआ मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि स्व. अम्बा दत्त खर्कवाल (उम्र 83 वर्ष) निवासी ग्राम खर्क पो. धामीसीन, अपने घर खर्कबगड़, आये हुए थे। एक दिन पूर्व अभियुक्त द्वारा उनके घर पर लगे मधुमक्खी के छत्ते को तोड़कर शहद निकाल लिया था जिसके संबंध मे मृतक अम्बादत्त अपने पुत्र संजय खर्कवाल से फोन पर बात कर रहे थे! मृतक स्व. अम्बादत्त उपरोक्त द्वारा फोन पर अपने पुत्र से अभियुक्त की शिकायत करने की बात को लेकर आवेश में आकर अभियुक्त ने आंगन में पड़े फावड़े से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई । वादी संजय खर्कवाल पुत्र स्व. अम्बादत्त खर्कवाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त सुभाष खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी सनिया खर्क बगड़, ग्राम पंचायत खलकडिया, थाना व जिला चम्पावत, उम्र – 36 वर्ष के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (फावड़ा) अभियुक्त के खून से सने कपड़े तथा मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया! मृतक का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम पैनल डॉक्टरों की टीम द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुभाष खर्कवाल पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल निवासी सनिया खर्क बगड़, ग्राम पंचायत खलकडिया, थाना व जिला चम्पावत, उम्र – 36 वर्ष














Leave a Reply