चंपावत | वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा जिला अपराध अभिलेख कार्यालय तथा जिला महिला हेल्प लाइन चम्पावत का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, जिपनेट पोर्टल, मिशन वात्सल्य, फॉर्म एफ, प्रतिबिंब पोर्टल, गुमशुदाओ का विवरण, महिला संबंधी अपराधो, पारीवारिक कॉउंसलिंग विवरण आदि का निरीक्षण किया गया | प्रभारी जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो तथा महिला हेल्प लाइन को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में अपराध अभिलेखों को अपडेट किए जाने, कार्यालय में साफ सफाई बनाए रखने तथा दैनिक रूप से प्रकाश में आने वाले अपराधों/गुमशुदाओ का डाटा संरक्षित तथा प्रचार प्रसार करने संबंधी निर्देश दिए गए ।
वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया जिला अपराध अभिलेख कार्यालय तथा जिला महिला हेल्प लाइन शाखा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |
















Leave a Reply