चम्पावत | 36 वे सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जागरूकता अभियान | निदेशक यातायात एवं परिवहन आयुक्त उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में चल रहे 36 वे सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार व वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में निरीक्षक यातायात ज्योति प्रकाश द्वारा राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में छात्रों एवं अध्यापकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि –
✔️ ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं
✔️ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें
✔️ सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग करें
✔️ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करें (गुड सेमेरिटन/नेक व्यक्ति प्रावधान)
✔️ सड़क संकेतों व ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करें
✔️ नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं
✔️ ध्यान भंग करने वाली गतिविधियों से बचें
✔️ सही लेन में वाहन चलाएं
✔️ सभी यातायात नियमों का पालन करें
कार्यक्रम के अंत में यातायात संबंधी पम्पलेट वितरण किए गए तथा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।















Leave a Reply