राजकीय इंटर कॉलेज डांडा एवं ग्राम डांडा में थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को यातायात सुरक्षा, रोड सेफ्टी, साइबर क्राइम एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया ।

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के आदेशानुसार चौकी डांडा थाना रीठा साहिब क्षेत्र में थाना पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डांडा में छात्र छात्राओं को एवं ग्राम डांडा में ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा माह के क्रम में यातायात नियमों, साइबर फ्रॉड, नशा उन्मूलन, महिला संबन्धित अपराध के संबंध में जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा के अंतर्गत गुड सीमेटेरियन तथा साइबर फ्रॉड के अंतर्गत डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जागरूक किया गया ।

✅ हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा व सड़क संकेतों का महत्व
✅ गुड सेमैरिटन कानून की जानकारी (दुर्घटना में मदद करने वालों को कानूनी संरक्षण)
✅ साइबर फ्रॉड/डिजिटल अरेस्ट/फिशिंग से बचाव व हेल्पलाइन 1930
✅ नशामुक्ति एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान
✅ उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति ऐप, आपातकालीन नंबर 112, 1930, 1933/14416

पुलिस द्वारा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जागरूक रहकर सुरक्षित समाज निर्माण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *