चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में निरीक्षक यातायात ज्योति प्रकाश द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टनकपुर में लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क चिन्हों एवं सुरक्षित वाहन संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई तथा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया —
✔️ ओवरस्पीड से बचें
✔️ वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें
✔️ सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग
✔️ नशे में वाहन न चलाएं
✔️ सही लेन में वाहन चलाएं
✔️ ध्यान भंग करने वाली गतिविधियों से बचें
✔️ सड़क संकेतों का पालन करें
✔️ दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु राहवीर/नेक व्यक्ति योजना की जानकारी दी ।
साथ ही उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में अवगत कराया गया, यातायात नियमों संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।















Leave a Reply