चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए टनकपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चैकिंग के दौरान अभियुक्त कुन्दन सिंह अधिकारी पुत्र नारायण सिंह निवासी थुवाल खेड़ा थाना टनकपुर जिला चंपावत को पूर्णागिरि रोड किरोडा नाले के पास 870 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना टनकपुर में अभियुक्त के विरुद्ध सुंसगत धायाओं में अभियोज पंजीकृत किया गया ।
* बरामदगी*
870 ग्राम अवैध चरस
अपील – सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।















Leave a Reply