चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी स्कूलों में छात्रों व आम जनमानस को साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, 112, 1930, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, bnss ,bnsकी जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में थाना तामली पुलिस टीम द्वारा वर्तमान में संचालित “पुलिस आपके द्वार” एवं सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रियासी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के पालन, रोड सेफ्टी, नये कानून , उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौराशक्ति एप, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने तथा कानून का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 (आपात सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन) एवं 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की गई ।
थाना तामली पुलिस टीम द्वारा “पुलिस आपके द्वार” एवं सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक |















Leave a Reply