चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में वारंटी अभियुक्तगण के विरूद कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन रावत व एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त मौ0फाजिल पुत्र मौ0 हनीफ निवासी H.No. 1620, Mangaman Palia, Anugodan Halli, Bengaluru, Karnataka को स्थानीय पुलिस के सहयोग से रात्रि 02:00 बजे बेंगलुरु स्थित किराये के मकान से नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया अग्रीम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।
🔹 प्रकरण विवरण
अभियुक्त द्वारा पीड़िता से AnyDesk Remote Desktop App डाउनलोड कराकर धोखाधड़ी से ₹49,867/- की ठगी की गई थी। उक्त प्रकरण में थाना टनकपुर द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है
⚠️ साइबर सुरक्षा अपील
❌ अनजान लिंक/एपीके डाउनलोड न करें
❌ अज्ञात कॉल/मैसेज से सावधान रहें
❌ +92, +88, +86 जैसे विदेशी नंबरों से कॉल रिसीव न करें
📞 1930 — राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन
🌐 www.cybercrime.gov.in
👉 आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है — सचेत रहें, सुरक्षित रहें।















Leave a Reply