जनपद चम्पावत के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत स्टंट बाजी करने वाले तथा यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालको के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे  यातायात के नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्टंट बाजी करने वाले बाइकर्स/यातायात नियमोें का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । उक्त चैकिंग अभियान के दौरान कुल 116 वाहन चालकों को यातायात तथा पुलिस एक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम तथा उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए 08 वाहन सीज़, 17 कोर्ट चालान तथा 21,050/रू0 का जुर्माना वसूला गया । पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *