चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह कें नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम के द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड कलीगांव रोड सड़क लोहाघाट के पास दौराने चैंकिंग अभियुक्त सरताज अहमद पुत्र अजीज खान निवासी – निकट खेतीखान चौराहा लोहाघाट के कब्जे से 4.31 ग्राम अवैध हेरोईन(स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. सरताज अहमद पुत्र अजीज खान निवासी निकट खेतीखान चौराहा लोहाघाट थाना लोहाघाट जनपद चंपावत उम्र 21 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
4.31 ग्राम अवैघ हिरोईन(स्मैक)
अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें।
















Leave a Reply