थाना पाटी व तमली पुलिस टीम द्वारा “ पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मविश्वास वृद्धि हेतु पुलिस आपके द्वार” अभियान चलाकर जागरुक करने हेतु समस्त थाना/ चौकियों को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम मे थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा ग्राम पूनाकोट व जैरोली में तथा थाना तामली पुलिस टीम द्वारा ग्राम अमनी मे जाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

📌 उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को —
▪️ व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने
▪️ विपरीत परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता लेने
▪️ महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों व अधिकारों
▪️ साइबर अपराध से बचाव
▪️ गौरा शक्ति ऐप के उपयोग
▪️ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन) पर तत्काल सहायता हेतु कॉल करने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *