चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी स्कूलों में छात्रों व आम जनमानस को साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, 112, 1930, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, bnss ,bns की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में थाना तामली पुलिस द्वारा रमेला में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमेला में जाकर छात्राओं व AHTU पुलिस द्वारा वार्ड न0 4 रेलवे बस्ती एवं अन्य स्थानों पर जाकर आमजन मानस के साइबर सुरक्षा रोड सेफ्टी ,112,1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला संबन्धित अपराध , नये कानून, यातायात नियमों के संबन्ध में जागरुक किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, नवीन कानून, यातायात नियमों के पालन, उत्तराखण्ड पुलिस एप एवं महिला अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सहायता हेतु 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा) एवं 1090 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
छात्राओं/आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
GOOD SAMARITAN योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल की सहायता करने वाले व्यक्तियों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी देकर लोगों को बिना भय के मानवता के कार्य हेतु आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
















Leave a Reply