चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंपावत में उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारीगणों को 16वें राष्ट्रीय मतदान दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि मतदान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है तथा प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करे । शपथ कार्यक्रम के माध्यम से सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे स्वयं मतदान करेंगे तथा समाज में भी अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ।
लोकतंत्र की मजबूती हेतु 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनपद पुलिस की शपथ |
















Leave a Reply