कोतवाली नवाबगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से विगत कई समय से फरार चल रहे 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वांछित/ वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय चम्पावत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश क्षेत्र अन्तर्गत फौ0वा0 संख्या- 12/2019 मुoअoसo53/20 धारा8/20 एनडीपीएस एक्ट में विगत कई समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त महेश चंद्र पुत्र भोलेनाथ निवासी ग्राम- कहारान, थाना कोतवाली नवाबगंज , जनपद बरेली उत्तर प्रदेश आयु 60 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *