जंगल में आग की घटना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की त्वरित कार्यवाही |

चंपावत | भागीरथी इंस्टीट्यूट लोहाघाट के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर 112/थाना लोहाघाट पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वाटर टेंडर के माध्यम से आग पर पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से काबू में किया गया । फायर एवं पुलिस टीम की त्वरित एवं सतर्क कार्यवाही से आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *