चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के आदेशानुसार प्रभारी यातायात निरीक्षक हयात सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार द्वारा 36वें सड़क सुरक्षा माह, नशा उन्मूलन अभियान एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोहाघाट कस्बे में रोडवेज स्टेशन से पुल्ला तिराहा तक एक पैदल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । उक्त रैली में स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस एवं आई०टी०बी०पी० (ITBP) के जवानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि—
➡️ बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएं।
➡️ बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा एवं आर०सी० के वाहन न चलाएं।
➡️ नशे की अवस्था में वाहन कदापि न चलाएं।
➡️ नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।
➡️ तेज गति एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाएं।
➡️ यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।
साथ ही आम जनता को नशा न करने, अपने परिवार व समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई । जनपद चंपावत पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें ।
🚦 सुरक्षित सड़कें – सुरक्षित जीवन
🚫 नशा मुक्त समाज – सुरक्षित भविष्य
🛡️ साइबर सतर्कता – आपकी सुरक्षा
















Leave a Reply